19 अक्टूबर को होगा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

गाजियाबाद। श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा 19 अक्टूबर को अंबेडकर रोड स्थित नेहरू युवा केंद्र में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस सकीर्तन महोत्सव में मनोना धाम के महंत ओमेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

श्री श्याम सेवा परिवार के पदाधिकारियों ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी की आगामी 19 अक्टूबर को अंबेडकर रोड स्थित नेहरू युवा केंद्र में सांय 7 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री श्याम संकीर्तन आयोजित किया जाएगा जिसमें बाबा का गुणगान करने अंजलि द्विवेदी बरेली, मुकेश बागड़ा जयपुर, ममता भर्ती आगरा और ब्रजराज सिंह लक्खा धौलपुर से बाबा के भजनो का गुणगान करेंगे।

प्रेससवार्ता के दौरान अध्य्क्ष अशोक कुमार गर्ग, महामंत्री पुलकित सिंघल, उपाध्यक्ष संतराम यादव, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संगठन मंत्री अनिल चौधरी, संग्रक्षक अजय शर्मा, संयोजक नवनीत अग्रवाल, अश्वनी खूनघर, संजय पुंडीर, जितेंद्र चौहान, प्रवीण गुप्ता, अशोक सिसोदिया, रविंद्र बटला, सचिन गुप्ता, सुखविंदर भैया, चंद्रप्रकाश, आदि लोग उपस्थित रहे।

————————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment