1 मार्च को श्री बावा लाल जी मंदिर में होगा भव्य होली मिलन समारोह

गाजियाबाद। श्री बावा लाल जी मंदिर, नसरतपुरा, गाजियाबाद में 1 मार्च 2026, शनिवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।

समारोह में सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा भूमि  एवं भजन गायक मोंटी  द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही विशेष फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के पंडित महेश चंद वशिष्ठ (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिल्ली संत महामंडल, धर्माचार्य प्रमुख – हिन्दू महासभा एवं भक्ति योग संस्थान) ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

सचिव एडवोकेट सागर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में भक्ति योग संस्थान, समस्त कार्यकर्ता एवं मंदिर समिति के सेवकगण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment