राम नवमी के अवसर पर जगजीत सिंह ग्लोबल फैंस के भजनो की अद्वितीय प्रस्तुति

नोएडा। राम नवमी के उपलक्ष्य में नोएडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जगजीत सिंह चित्रा सिंह ग्लोबल फैंस क्लब के 36 गायक सदस्यों ने जगजीत सिंह द्वारा गाये अनेकों सुप्रसिद्ध भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। क्लब के सदस्यों द्वारा गाए गए नग्मों में उनके बेहतरीन भजन – अम्बे चरण कमल हैं तेरे के एक वर्चुअल ग्रुप कोलैब की शानदार प्रस्तुति दी है।

जगजीत सिंह और चित्रा सिंह की जोड़ी के संगीतमय सफर के साथ 1972 से एक लम्बे अरसे से जुड़े उनके रूहानी अनुयायी तेजिंदर सिंह बेदी ने बताया के इस कोलैब की पहल का श्रेय इस ग्रुप के संस्थापक आशीष कुमार को जाता है जिनके अलावा इस के सफल निर्माण में चंडीगढ़ स्थित मशहूर एंकर जोड़ी शीलू आनंद व् प्रदीप गोगना के इलावा ग्रुप लीडर्स शोमा , अनु और मधुलिका भी शामिल है जिनकी लगभग तीन दिनों की कड़ी मेहनत से दुनिया भर में अलग अलग द्वीपों मे बैठे 36 गायक और गायिकाओं को एक वर्चुअल सामूहिक पेशकश के सूत्र में शानदार तरीके से पिरो दिया।

तेजिंदर सिंह बेदी बताते हैं कि वह खुद भी इस कोशिश का इक छोटा सा हिस्सा रहे है। इस लाइव प्रोग्राम में USA, UK, सिंगापुर , कनाडा मे बसे जगजीत सिंह के फेंस सहित भारत के तमाम अलग-अलग राज्यों के कलाकारों ने भाग लिया। तेजिंदर सिंह बेदी के अनुसार स्टूडियो या स्टेज पे लाइव गायकी से पहले से सधे हुए संगीत के ट्रैक्स पर अकेले या इतने बढे समूह में बिलकुल सुर व ताल में रहते हुए एक साथ गा पाना सभी गायक व् गायिकाओं के लिए एक कठिन चुनौती से कम नहीं है और ऐसी सफ़लता यह सिद्ध करती है की जगजीत सिंह की गायकी को सच्चे प्रेम से सीखने की लग्न भी खुद में एक अच्छा गायक बनने के लिए सम्पूर्ण संगीत शिक्षा के शिलाधार से कम नहीं।

————————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment