ललित जायसवाल अध्यक्ष एवं भूपेंद्र चोपड़ा महामंत्री पुन: निर्वाचित घोषित
गाजियाबाद। कविनगर रामलीला मैदान स्थित जानकी सभागार में आयोजित बैठक के दौरान श्री धार्मिक रामलीला समिती की कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक चुनाव वर्ष 2025 -28 सर्व सम्मति से संपन्न हुए। बैठक मे समिति के सभी दस पदो एवं इक्कीस कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सर्वजीत राम पी०सी०एस० (से० नि०) चुनाव अधिकारी की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार इस त्रिवार्षिक चुनाव के लिए हुई बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर ललित जायसवाल को अध्यक्ष एवं भूपेंद्र चोपड़ा को महामंत्री चुना गया। इनके साथ ही विवेक मित्तल (कोषाध्यक्ष), उपाध्यक्ष पदो पर अजय जैन, गुलशन बजाज, अवनीश गर्ग एवं विपुल शर्मा के साथ तरुण चुटानी (प्रचार मंत्री), पवन गुप्ता (मंत्री) और राजेश गर्ग (सह-मंत्री) चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्यों मे सुनील निगम, आलोक गर्ग, संजय मित्तल, नवेंदु सक्सेना, दीपक कुमार, विनय जिंदल, सुशांत चोपड़ा, अजय अग्रवाल, वेदपाल कुशवाहा, मनोज गोयल, ऋषि माकड़, पुनीत बेरी, आनंद गर्ग, मुकेश सिंघल, रमन मिगलानी, सुरेश महाजन, डी० पी० कौशिक, अजय गुप्ता, दिवाकर सिंघल, मयंक जैन और सचिन कुमार निर्वाचित घोषित हुए। इससे पूर्व समिति के संरक्षक बलदेव राज शर्मा, ललित मोहन मित्तल, नेम प्रकाश गोयल, विजय जिंदल, जे० डी० जैन का स्वागत समिति अध्यक्ष ललित जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद समिति के महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए समिति के कार्यक्रमों, उपलब्धियों एवं योजनायों का उल्लेख किया और सभी सदस्यों, सहयोगियो का आभार व्यक्त किया।
———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट