नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या हुई 110

गाजियाबाद। नगर निगम में जनप्रतिनिधियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। प्रदेश के राज्यपाल की अनुमति के बाद नगर निगम में 10 नामित पार्षदों का चयन किया गया है। इसके साथ ही अब नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या बढ़कर 110 हो गई है।
नामित पार्षदों में सुमन जाटव, ज्योती चौहान, संजय रावत, भगवत गुप्ता, श्याम शर्मा, प्रदीप चौधरी, अंकश अरोड़ा, सरदार पम्मी, मधुकर त्यागी और सुनील यादव को शामिल किया गया है।
ये सभी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता हैं, जिन्हें नगर निगम में नामित पार्षद के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
नगर निगम में नामित पार्षदों के चयन के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ने से नगर के विकास और जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाया जा सकेगा।
—-


