निशानेबाज राम सिसोदिया ने अबू धाबी ओपन मास्टर चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

गाजियाबाद। 6 फरवरी से 15 फरवरी तक अबू धाबी में आयोजित ओपन मास्टर चैंपियनशिप 2026 में गाजियाबाद के निशानेबाज राम सिसोदिया ने 10 मीटर एयर पिस्टल मास्टर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मे लगभग 140 देशों के 25,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 35 विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में राम सिसोदिया ने एकाग्रता, आत्मविश्वास और तकनीक का परिचय देते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। राम सिसोदिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने की प्रेरणा दी।
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल प्रेमियों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

———————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment