पंचतत्व में विलीन हो गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

‘अलविदा मनमोहन सिंह’

 

नई दिल्ली।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ सिख समाज के विधि विधान के साथ अंतिम अरदास के बाद अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की की गई तथा जवानों ने उनको 21 तोपों की सलामी दी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध मुखाग्नि बेटी ने दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। नम आंखों से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी ने विदाई दी, निगमबोध घाट पर पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी गई. अर्द्ध सेना के जवानों ने उनको 21 तोपों की सलामी दी।


मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) निगमबोध घाट पर मौजूद थे। परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की।
निगमबोध घाट में सोनिया, प्रियंका, राहुल और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अतिशी भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

अंतिम संस्कार के दौरान भी मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पगड़ी पहनाई गई। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।

 

डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। जहां उनका कांग्रेस के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी तथा इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे। अंतिम यात्रा में दिल्ली एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों लाखों लोगों ने नम आंखों से मनमोहन सिंह को विदाई दी।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नीतियों के कारण देश को आर्थिक मंदी से निकलने का श्रेय उनको जाता है आज देश उनका अंतिम विदाई देते हुए उन्हें याद कर रहा है सोशल मीडिया पर जहां देश के राजनीतिक सामाजिक लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं वहीं विदेश से भी उनको श्रद्धांजलि देते हुए शोक संदेश दिए गए हैं।

—–
वरिष्ठ संवाददाता श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment