राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ

कांग्रेस है नफरत छोड़ो मोहब्बत जोड़ो : लोकेश चौधरी

गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के तत्वावधान में गुरुवार को महानगर कार्यालय पर भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्ष गाँठ के अवसर पर महानगर कार्यालय से भारत जोड़ो यात्रा के उपलक्ष में पद यात्रा निकाली गयी और इसके उपरांत एक जनसभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्ष गाँठ है। हमारे प्रिय नेता जन नायक राहुल गांधी ने भारत की सबसे लंबी पद यात्रा लगभग 4081 किलोमीटर करके इतिहास बनाया था I इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने करोड़ों देश वासियों से सीधे मुलाकात की थी और विचारों का आदान-प्रदान किया था जिसका परिणाम देश के सामने है I

देश की जनता ने राहुल गांधी को पसंद किया और हमने इस यात्रा के बाद हुए हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के चुनाव में भारी जीत हासिल की है। जल्दी ही होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में हमारी पार्टी पांचों राज्य के चुनाव जीतने जा रही है I 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन देश की बहुत झूठी पार्टी (bjp) को धराशायी कर देगा।

जनसभा में वक्ताओं में मुख्य रूप से सुशांत सुरेंद्र प्रकाश गोयल पूर्व प्रत्याशी ,कामेश रतन जी (प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी) कमलेश कुमारी महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, कार्तिक कौशिक पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रवीण कुमार पार्षद पुष्पा रावत पूर्व महापौर प्रत्याशी कासम प्रधान जी, उज्जवल गर्ग श्रीचंद दिवाकर महेश चंद्र उपाध्याय अशोक धनकर रितेश कसानाअभिनव आर्य पुंडीर रिजवान मलिक इकरार मलिक आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी कुलभूषण मोनू खुर्शीद खान सविता जयसवाल योगेश कुमार बलराज चावड़ा तरुण रावत, जितेंद्र गॉड धोबी विक्रांत चौधरी बाबूराम शर्मा ललिता मंजू अभिषेक जानवी जयसवाल अविरल एस कुमार राहुल पाल देवराज बाबू राय नितिन त्यागी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

—————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment