मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के बीच रोड़ा बने जिलाधिकारी : नहीं करने दी मुलाकात

वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी गाजियाबाद को लौटाए चाय नाश्ते के पैसे

गाजियाबाद। ताजा मामला रविवार 24 दिसंबर का है जब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद आए थे। इस दौरान वह कुछ देर प्रताप विहार क्षेत्र के गेस्ट हाउस में भी रुके थे जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम तय था।

भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं का आरोप है कि जिलाधिकारी गाजियाबाद आरके सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने नहीं दिया। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता के समय जिला अधिकारी गाजियाबाद आरके सिंह ने उन सभी लोगों को निकासी द्वार के पास लाइनअप किया जाने लगा जिसे वह सभी नेतागण अपना अपमान समझकर वापस चले आए।

बाद में उन सभी ने जिलाधिकारी से अपना रोष व्यक्त किया तो जिलाधिकारी ने कहा कि मैंने तो आप लोगों को चाय भी पिलाई है। जिलाधिकारी की बात सुन नेताओं में और रोष व्याप्त हो गया और उन सब ने मिलकर ₹700 इकट्ठा करके जिलाधिकारी गाजियाबाद आरके सिंह को वापस भी जो आए हैं।

मुख्यमंत्री से ना मिल पाने वाले नेताओं में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व विधायक रूप चौधरी, कृष्ण वीर सिरोही, प्रशांत चौधरी, सरदार एसपी सिंह, पृथ्वी सिंह, अजय शर्मा, विजय मोहन, पवन गोयल , विदेश्वर त्यागी, अनिल स्वामी, राजेंद्र त्यागी है।

वहीं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से जब इस बारे में जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि महानगर इकाई जो लिस्ट भेजी थी उसी के अनुसार पास बने गए थे।

———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment