
गाजियाबाद। सदर विधायक संजीव शर्मा ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान विशेष रूप से क्रॉसिंग क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं—जैसे सड़कों की स्थिति, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, ट्रैफिक प्रबंधन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं—पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिसमे मुख्यत एन एच 9 से क्रासिंग मे नाले के ऊपर 132 करोड़ रूपयो की लागत से होने वाला सड़क निर्माण है।
विधायक प्रतिनिधि अजय चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक संजीव शर्मा ने शहर विधानसभा मे लाइन पार क्षेत्र मे करीब 7 वर्ष पूर्व जलकल विभाग द्वारा 5 पेयजल की टंकियों का निर्माण कराया गया था जिनक़ो अधूरे कार्य की वजह से आजतक नगर निगम क़ो तक नहीं सौपा गया जबकि शासन द्वारा स्वीकृत करीब 85 करोड़ का भुगतान कर दिया गया लेकिन जनता क़ो इसका अभी तक कोई लाभ नहीं पंहुचा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने तथा समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया।


