गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने किया शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’


गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अब पूरे प्रदेश में व्यापक रूप लेता जा रहा है। 17 फरवरी 2026 को राजधानी लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान लाठीचार्ज की घटना के विरोध में कांग्रेस ने 19 फरवरी को सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार अपने-अपने जनपदों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अथवा जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्वक बैठकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है।

ज्ञातव्य हो कि 17 फरवरी को लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को समाप्त करने की कथित सरकारी मंशा के विरोध में शांतिपूर्ण मार्च निकाला था। आरोप है कि इस दौरान प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता व नेता घायल हुए। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए घोर विरोध दर्ज कराया है।
लोहिया नगर के गांधी पार्क
जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा व महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए धरना दिया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महिला जिलाध्यक्ष डाॅली त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता आशीष प्रेमी महासचिव रियाज अहमद सैफी पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कमलेश कुमारी , हरेंद्र सिंह बाबा, वरिष्ठ कांग्रेस राजाराम भारती, सुरेंद्र शर्मा, सविता गौतम, इरफान नेता, अमित शर्मा, सूर्यकांत, राजीव शर्मा, गुरदीप सिंह, योगेश शर्मा सूरज झा, , अल्का शर्मा, दिनेश कांत मेहता,यश कौशिक, शमसुद्दीन सैफी, जयवीर सिंह, विक्रांत, सुनील शुक्ला, विनोद शर्मा, लोकेश चौधरी, श्रीचंद दिवाकर, विनोद त्रिपाठी, बी एन चौटाला, राजकुमार शर्मा, सुवोध, रूप किशोर गोयल, श्याम पुरवाल, कृपाशंकर, राजेश गुप्ता, अनमोल वशिष्ठ, आशीष प्रेमी, एड. चंद्रपाल, कपिल गोयल, अमित कुमार बंटी रमेश त्यागी, किरन शर्मा, माया देवी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

——————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment