
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी में संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में महानगर और जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व की संतुष्टि के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह ने अपने-अपने क्षेत्रों की कार्यकारिणी की सूची जारी की है। दोनों घोषणाएं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति के उपरांत की गई हैं। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा घोषित महानगर कार्यसमिति में महानगर उपाध्यक्ष के रूप में बीबी त्यागी, रत्ना सिंह, अमित रंजन, विनोद कसाना, महेंद्र यादव, राजन आर्य वाल्मीकि, भानु सिसोदिया और सचिन डोला को दायित्व दिया गया है। महानगर महामंत्री के पद पर प्रदीप चौहान वाल्मीकि, पंकज भारद्वाज और गौरव चौपड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार महानगर मंत्री के रूप में प्रमिला रावत, ललित कश्यप, अनीता शर्मा, ज्योति चौहान, आशीष चौधरी, राम त्यागी, उषा चौधरी और प्रीति चंद्र राय को दायित्व दिया गया है, जबकि नवनीत मित्तल को महानगर कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया संबंधी जिम्मेदारियों में नीरज शर्मा को महानगर मीडिया संयोजक, करण शर्मा और साक्षी नारंग को सह मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं सोशल मीडिया संयोजक के रूप में प्रह्लाद दुग्गा तथा सह सोशल मीडिया संयोजक के रूप में सोनू भाटी राजपूत को जिम्मेदारी दी गई है। आईटी संयोजक के रूप में भूपेंद्र गुप्ता और सह आईटी संयोजक के रूप में सुभाष गंगवार को नियुक्त किया गया है।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह ने भी गाजियाबाद जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें कुल 24 पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है।
घोषित जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में नितिन मित्तल, प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार, अमित चौधरी, डी.टी. यादव, राज कुमार चौधरी, आकाश गौतम और सुनील मिगलानी को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री के पद पर रामकुमार त्यागी, पवन सोम और देवेंद्र चौधरी को नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त जिला मंत्री के रूप में जितेंद्र डांसा, सुधा जाटव, डॉ. सीमा सैनी, कृष्ण बंसल, वीरेंद्र यादव, ऋतुमिनी गिरि, तीसा गोस्वामी और मनीष डागर को दायित्व सौंपा गया है। नवीन जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मीडिया एवं आईटी से जुड़े पदों में ब्रह्मेश तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी, जयवीर सिंह को सह जिला मीडिया प्रभारी, श्रीमती पिंकी चौधरी को जिला संयोजक सोशल मीडिया तथा देवव्रत शर्मा को जिला संयोजक आईटी नियुक्त किया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों को अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाएंगे।
—–


