गौर सिद्धार्थम में जल्द शुरू होगी गंगाजल आपूर्ति : संजीव शर्मा

गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में गंगाजल आपूर्ति के लिए जिला अधिकारी से मिले विधायक 

गाजियाबाद। शहर विधायक संजीव शर्मा ने सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के निवासियों की पेयजल समस्या को लेकर महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने जिलाधिकारी गाजियाबाद से मुलाकात कर सोसाइटी में जल्द गंगाजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग उठाई।

गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में करीब 2400 परिवार और 10 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं, जो लंबे समय से खराब पेयजल की समस्या से परेशान हैं। यहां पानी का टीडीएस स्तर लगभग 2500 बताया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में लगातार चिंता बनी हुई है।

विधायक संजीव शर्मा ने बताया कि सिद्धार्थ विहार गंगनहर के पास स्थित है, ऐसे में यहां गंगाजल की आपूर्ति संभव है, लेकिन अब तक सोसाइटी को गंगा जल लाइन से नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने कहा कि यह आम जनता से जुड़ा अहम मुद्दा है और इसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।

इस दौरान राम बाबू शर्मा, संतोष राणा, प्रमोद गर्ग, अमित सिंह, रवि गुप्ता, रविकांत, मोहर सिंह, शिवकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

—-

 वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment