केसी त्यागी ने समर्थकों संग थामा रालोद का दामन

जयंत सिंह के नेतृत्व में बढ़ी पार्टी की ताकत

– अमरीश त्यागी और अशोक यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

नई दिल्ली | राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को नई दिल्ली स्थित मावलंकर हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अपने समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह त्यागी ने की। इस अवसर पर अमरीश त्यागी, पूर्व मंत्री अशोक यादव सहित सैकड़ों समर्थकों ने भी रालोद का दामन थामा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया।

रालोद में शामिल हुए नए साथियों का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की किसान हितैषी नीतियों और चौधरी जयंत सिंह के विचारों से प्रेरित होकर लगातार लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, युवा और रोजगार जैसे मुद्दों पर रालोद की नीतियों में जनता का विश्वास बढ़ रहा है।

इस मौके पर रणवीर सिंह (पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता),संजय बिंदल, नितिन त्यागी, आभाष त्यागी, प्रशांत त्यागी, विनय त्यागी (बिट्टो), शांतनु, मनोज त्यागी, देवेंद्र प्रधान (रोजा जलालपुर), यतीश त्यागी, अवनीश निवाड़ी, जितेंद्र निवाड़ी, सतीश मित्तल (चेयरमैन) और अभिषेक सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में रालोद लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में राजनीतिक रूप से और प्रभावी भूमिका निभाने की तैयारी में है।

——-

 वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

← Back

Thank you for your response. ✨

 

Leave a Comment