भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल : मुजफ्फरनगर घटना पर जताया विरोध

गाजियाबाद। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मुख्यालय किसान भवन ग्राम सिसोली मुजफ्फरनगर पहुंचा, जहाँ उन्होंने स्वर्गीय चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत(बाबा टिकैत) के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धां सुमन अर्पित किए।


प्रतिनिधि मंडल में शामिल सविता गौतम(प्रदेश महासचिव अ.जा.विभाग) ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत से मुलाकात करते हुए विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने घटना पर अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटी मानसिकता के कारण कुछ लोग देश में दो हाथ बिगड़ने के कार्य में लगे हैं, ऐसे लोगों से सतर्क रहते हुए शांतिपूर्ण तरीके से निपटने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा की किसान यूनियन के सभी कर्मठ कार्यकर्ता देश को प्रथम मानते हैं और राष्ट्र की एकता सुरक्षा एवं गरिमा के लिए सब कुछ निछावर कर सकते हैं। मानव और प्रकृति प्रेम में जीने वाले लोग सभी मानव जाति की हत्या के लिए समर्पित है।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एड. अशोक कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव कामेश रतन ने भी विस्तार से चर्चा करते हुए पूर्ण रूप से सहयोग देने का आश्वासन दिया।

————————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment