भाजपा की शौर्य तिरंगा यात्रा – राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

शौर्य तिरंगा यात्रा सामाजिक एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करता है : संजीव शर्मा विधायक


गाजियाबाद। आतंकियो द्वारा पहलगाम हमले के बाद सेना द्वारा आतंकियों पर की गई जवाबी कार्यवाही के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक संजीव शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लिया। यह यात्रा उत्सव भवन विजय नगर से प्रारंभ होकर स्वदेशी चौक प्रताप विहार तक निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना था।


शौर्य तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक संजीव शर्मा ने कहा, “शौर्य तिरंगा यात्रा का उद्देश्य न केवल देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सद्भाव को भी सुदृढ़ करता है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित में अग्रणी रहे हैं। यह यात्रा उसी भावना को समर्पित है। आज जनसमूह ने यह सिद्ध कर दिया कि देशभक्ति अभी भी हमारे रग-रग में है। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। आज की यह यात्रा हर देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करती है।

यात्रा में मंडल पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान पार्षद, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, वार्ड व बूथ अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा नेता हातम सिंह नागर, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सुरेन्द्र नागर, यात्रा संयोजक सचिन डेढ़ा, संदीप चौधरी, सुनील यादव, संजय कांत शर्मा, राजकुमार नागर, अनिल सांवरिया, अनुज मित्तल, महिम गुप्ता, पवन शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, वरुण नागर, देवेन्द्र चौधरी, रेनू चंदेला, पार्षद पूनम सिंह, पूर्व पार्षद लवली कौर, राहुल शर्मा, प्रतीक माथुर आदि उपस्थित रहे।


वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

 

Leave a Comment