मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां पर भाजपा जिला मुख्यालय पर लगायी गयी प्रदर्शनी

अटल जी की सरकार न होती तो भारत कभी परमाणु परीक्षण नहीं कर पाता : मेयर सुनीता दयाल

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर भाजपा जिला महानगर मुख्यालय नेहरू नगर मे महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग एवं महापौर सुनीता दयाल ने किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि और सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि यह प्रदर्शनी मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यकाल की विकास यात्रा को दर्शाने का एक प्रयास है। प्रदर्शनी में 65 वर्ष बनाम 11 वर्ष की तुलना के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि किस प्रकार केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ देश को एक नई दिशा दी है। इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं – उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जन धन, पीएम आवास योजना, हर घर जल, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, Startup India जैसे कार्यक्रमों की प्रगति और उनके प्रभाव को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही सांसद अतुल गर्ग ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए सेना के शौर्य, पराक्रम और भारत के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए गए साहसिक और प्रभावशाली निर्णयों का प्रतीक था।

इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। यह प्रदर्शनी न केवल उपलब्धियों को रेखांकित करती है, बल्कि युवाओं को प्रेरित करती है कि वे भी इस विकसित भारत की यात्रा में सहभागी बनें। प्रदर्शनी के दौरान एमएलसी दिनेश गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, महामंत्री सुशील गौतम, रनीता सिंह, गौरव चोपड़ा, विनोद कसाना, गुंजन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

————————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment