डासना नगर पंचायत चेयरमेन पति जिहादी मानसिकता के : सभासद शशि चौहान

जलभराव व रास्ते का काम नहीं हुआ तो होगा आमरण अनशन


गाजियाबाद । डासना वार्ड 7 की सभासद शशि चौहान नें चेयरमेन व उनके पति पर वार्ड में काम न कराने का आरोप लगाते हुए कॉलोनी निवासियों के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा है।

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में सभासद शशि चौहान ने कहा की हमारी नगर पंचायत डासना में लगभग 85 प्रतिशत आबादी मुस्लिम की है, और हिन्दू आबादी मात्र 15 प्रतिशत है। जिसमें अधिकतम हिन्दू आबादी मुख्य कस्बे से बाहर की कॉलोनियों में रहती है। सभासद शशि चौहान ने नगर पंचायत डासना की चेयरमैन बागे जहां पर जिहादी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने घर से ही काम करती हैं। मुख्य रूप से उनके पति मुजाहिद हुसैन उर्फ बाबू जो जिहादी मानसिकता रखते हैं, टाउन कार्यालय में आकर पत्नी के चेयरमैन होने का दबाव बनाकर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इस कारण से हिन्दू बहुल कॉलोनियों में विकास का कार्य नहीं होने दे रहे हैं। पहले भी इन पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं।

सभासद शशि चौहान ने बताया कि इस कारण से हमारे कॉलोनियों की बेहद दुर्दशा हो गयी है और जलभराव की स्थिति बहुत गंभीर हो गयी है। जिसके कारण लोगों को व स्कूल से आने वाले छोटे बच्चों को अपने घर से बाहर निकले व घर पहुंचने में गंभीर बाधा हो रही है। इसके अलावा जल प्रदूषण के चलते गंभीर बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी हुई है। इस रास्ते के नहीं बनने के कारण आने-जाने में लोगों को बहुत ही मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी कॉलोनी की जल निकासी का रास्ता पूर्ण रूप से बाधित है। कॉलोनी वासी जब शिकायत करने के लिए टाउनहॉल कार्यालय में पहुंचने हैं तो चेयरमैन की जगह उनके पति (मुजाहिद हुसैन) ही मिलते हैं। समस्या की शिकायत करने पर लोगों के साथ गाली गलौज करने के साथ धमकाते भी हैं।

सभासद शशि चौहान ने बताया कि आगामी 8 जून को हम लोग इन समस्याओं की निराकरण के लिए धरना और प्रदर्शन करेंगे और तब भी अगर हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो हम आ्मरण अनशन करने के लिए विवश होंगे। यदि प्रशासन स्तर से हमारी समस्या का समधान नहीं होता है तो हम शासन स्तर तक आंदोलन और संघर्ष करने के भी तैयार हैं।

—————–=–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment