कांग्रेस में शामिल होने के लिए नेताओं में मची भगदड

 

महानगर कांग्रेस कमेटी में तीन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

गाजियाबाद। कहते हैं राजनीति में कभी भी समय एक सा नहीं रहता। 2014 के बाद एक समय आया कि विभिन्न दलों के लोग भाजपा में शामिल होने के एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। अब एक बार फिर से समय परिवर्तन के साथ लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में महानगर कांग्रेस कमेटी में भी तीन नेताओं का आगमन हुआ और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने उनका फूल माला उसे स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई।


महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद में संगठन विस्तार अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में यश कौशिक के अथक प्रयास से सुनील गुप्ता, रिजवान चौधरी एवं यूसुफ चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की अध्यक्षता में किया गया, जहां नवागंतुक नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।


इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है और समाज के हर वर्ग के लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों में कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी बात रखेगी। कार्यक्रम में यश कौशिक ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ बनना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष दिनेश कांत मेहता, हर्ष प्रेमी, सूर्यकांत, किरण शर्मा, आकांक्षा वर्मा, क़ासिम प्रधान, आशीष प्रेमी, रविशंकर सूर्या, अमित बंटी, शादाब ख़ान, सुनील कर्दम, शमशुद्दीन सैफ़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment