वन्दे मातरम् नहीं बोलना है तो नन्दकिशोर जिंदाबाद कहना पड़ेगा

जो हमने कह दिया वही कानून है : नंदकिशोर गुर्जर विधायक

गाजियाबाद। आजकल डिजिटल मीडिया में लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि अगर वंदे मातरम नहीं बोलना है तो नंदकिशोर जिंदाबाद कहना पड़ेगा।

लोनी विधायक का यह वीडियो जहाँ स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है वही वीडियो को लेकर कुछ लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।वीडियो में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर स्पष्ट रूप से कहते हुए नजररहे हैं कि जो हमने कह दिया वही कानून है बाकी सब बेकार है*।

अब देखना यह है कि लोनी विधायक इस वीडियो पर पार्टी कुछ एक्शन लेती है या फिर – -?

———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

 

Leave a Comment