राधा कृष्णा कुंज निवासियों ने कालोनी की समस्याओं को लेकर विधायक से की मुलाक़ात

गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित राधा कृष्णा कुंज के निवासियों ने कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं जैसे सीवर लाइन, गंदे पानी एवं सड़क की समस्याओं को लेकर शहर विधायक संजीव शर्मा से मुलाकात कर जल्द समस्याओं को हल करने की मांग की।

करीब तीन दशक पुरानी राधा कृष्ण कुंज कॉलोनी में पिछले काफी वर्षों से ना तो
सीवर लाइन की मरम्मत हुई है और ना ही पानी की लाइन की। सडके भी टूटी हुई है। कई बार पार्षद से कहने के बाद भी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जबकि पूरी कॉलोनी में पीने का पानी बहुत ही गंदा आता है।

इन सभी समस्याओं को लेकर कॉलोनी वासी वार्ड 22 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र यादव के साथ शहर विधायक संजीव शर्मा से मिले और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक संजीव शर्मा ने कॉलोनी वासियों को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

विधायक से मिलने वाले लोगों में मुख्य रूप से अध्यक्ष संजय सहगल, कृष्ण पाल पटवारी , सुशील शर्मा, आनंद शर्मा, गौरव यादव, नितिन सिंह, अश्वनी शुक्ला, बिजेंद्र गुप्ता एवं आकाश पांडे आदि लोग उपस्थित थे।

——————
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment