
गाजियाबाद। श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में प्रकाश पर्व दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की सजावट की वस्तुएं जैसे वाल हैंगिंग, बंदनवार, दीपक आदि से विद्यालय को सजाया गया। छात्राओं द्वारा विशेष रूप से बनाई गई विघ्नहर्ता गणेश जी की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। छात्राओं द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई हनुमान चालीसा की प्रस्तुति में कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे।
उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा अपने आशीर्वचनों और प्रेरणादायक संदेश से सभी का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें दीपावली पर्व पर अपने हृदय में भी एक ज्ञान का दीपक जलाना चाहिए जो आपको तथा सारे संसार को प्रकाशित कर सके।
विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश गोयल ने भी सभी को दीपावली पर्व की शभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल (सोप वाले ), मैनेजर ज्ञान प्रकाश गोयल, उपप्रबंधक अनिल कुमार एवं कोषाध्यक्ष मोहित गुप्ता सहित विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।


