
गाजियाबाद। पंचतत्व स्पिरिचुअल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा ज्योतिष, वास्तु सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित महावतार बाबा जी द्वारा किया गया। चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस ज्योतिष सम्मेलन में देश विदेश के लगभग 200 ज्योतिष विद्वानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीडी वशिष्ठ, अक्षय शर्मा , आचार्य अनिल वत्स, पंडित राजीव शर्मा एवं न्यूमैरोलॉजी नीलिमा जोशी रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. दिलबाग राय भाटिया ने ज्योतिष के गूढ़ सूत्रों एवं हस्त रेखा के बारे में विस्तार से अपने विचार रखे। इस अवसर पर आचार्य संजीव बख्शी ने भी अवसाद और डिप्रेशन के बारे में विचार व्यक्त किया, आचार्य राधा गर्ग ने हस्तरेखा के बारे में बताया कि कोई व्यक्ति किस फील्ड में अपना कैरियर बन सकता है यह हम ज्योतिष के माध्यम से देख सकते हैं। वैध गुरमेज राम जी ने आयुर्वेद विषय पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
इस ज्योतिष सम्मेलन में गाजियाबाद के प्रमुख ज्योतिषाचार्य सागर शर्मा एवं कई ज्योतिषी विद्वानों को उनके द्वारा समाज में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। सम्मानित किए गए विद्वानों में प्रमुख रूप से कुरुक्षेत्र से जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्म पाल चौधरी की उपस्थिति में संस्था की और से छह वरिष्ठ विद्वानों हरीश प्रभाकर , डॉ बलविंदर कौर मान, डॉ दिलबाग राय भाटिया, डॉ नरेंद्र शर्मा , कामाख्या नारायण , श्रीमती रणबीर कौर चौहान को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया। धनवंतरी वैद मंडल होशियार पुर से सुमन सूद को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उम्मीद फाउंडेशन संस्था कुरुक्षेत्र से गोताखोर प्रगट सिंह को 11000/ की सहयोग राशि से व सर्वश्रेष्ठ समाज सेवी के सम्मान से, ज्योतिष ज्ञान संस्था पंचकूला से अंकिता शर्मा को उनके ज्योतिष के प्रति उत्कृष्ट कार्यों के लिए , लक्ष्य ज्योतिष संस्थान को निःशुल्क ज्योतिष शिक्षा सेवाओं के लिए, रोहित कुमार, बेटी के लक्ष्य फाउंडेशन दिल्ली से सिमरन को बेटी बचाओ अभियान में तहत, चेतना डिवाइन संस्था गुडगांव से ज्योतिष आचार्य चेतना कालरा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए, अंतर्राष्ट्रीय दिव्य जागृति मिशन अध्यक्ष गाजियाबाद आचार्य सागर व ज्योतिष आचार्य युगल किशोर को उनके ज्योतिष के क्षेत्र में एवं सामाजिक कार्यों के लिए, डॉ गजेंद्र सिंह को सामाजिक ज्योतिष सेवाओं के लिए, ज्योतिष प्रांगण से शालिनी मुंजाल व आशु मल्होत्रा को ज्योतिष सेवाओं के लिए, डिवाइन स्पिरिट संस्था दिल्ली से श्रीमती सोमेका सिंह को क्राउन पहनाकर सिग्नेचर क्वीन, अंजली कंबोज को सर्वश्रेष्ठ मीडिया पार्टनर के सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ऋत्विक मुंजाल को शाइनिंग स्टार सम्मान, सुश्री मुस्कान को देश सम्मान विदेश के 300 विधार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए, इंद्रजीत व राजेश पांचाल को सेलिब्रिटी आइकॉनिक सम्मान, गुरु कुमार विनोद को सर्वश्रेष्ठ ज्योतिष आचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया।


