
गाजियाबाद। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा ( जेईई ) मेन्स परीक्षा में कवि नगर के केडीबी पब्लिक स्कूल के 9 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।
केडीबी स्कूल की स्पोर्ट्स टीचर आभा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के 9 छात्रों – कनक झा- प्रतिष्ठा श्रीवास्तव – तन्मय गुप्ता – दीपांशु – उत्कर्ष पांडेय – उदित शर्मा – रुद्राक्ष रुहेला – अनंत सिंह एवं भव्य भट्ट ने जेईई की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।
स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य और स्टाफ इन छात्रों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


