हाउस टैक्स वृद्धि पर नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, पार्षद धीरेंद्र यादव बिल्लू ने दिया इस्तीफा

गाजियाबाद। नगर निगम में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान हाउस टैक्स वृद्धि का मुद्दा गरमा गया। बैठक में कई पार्षदों ने हाउस टैक्स बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध किया और नगरवासियों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की मांग उठाई।

बैठक के दौरान पार्षदों और अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस भी हुई। कई पार्षदों का कहना था कि वर्तमान समय में पहले से ही लोग महंगाई से परेशान हैं, ऐसे में हाउस टैक्स में वृद्धि करना उचित नहीं है।

इसी बीच हाउस टैक्स कम न किए जाने से नाराज पार्षद धीरेंद्र यादव बिल्लू ने अपना इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे से बैठक में कुछ देर के लिए माहौल और भी गरमा गया।

पार्षदों ने मांग की कि नगर निगम प्रशासन हाउस टैक्स वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार करे ताकि शहर के लोगों को राहत मिल सके। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर निगम की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

—–

 वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment