फैशन शो में कुत्ते और बिल्ली भी करेंगे रेम्प पर केटवाक

गाजियाबाद। कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट गाजियाबाद द्वारा आगामी 22 मार्च को कविनगर रामनगर मैदान मे एक दिवसीय डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। डॉग शो के दौरान एक स्मारिका का विमोचन में किया जाएगा।
कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान डॉग शो आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. दीपक चौधरी में जानकारी देते हुए बताया की लगभग 12 वर्ष के अंतराल के बाद गाजियाबाद में एक बार फिर डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। 22 मार्च को आयोजित इस एक दिवसीय डॉग शो का उद्घाटन जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल द्वारा किया जाएगा एवं इस दौरान नगर निगम आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा एक स्मारिका का विमोचन किया जायेगा।
आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु बंसल ने बताया कि अब तक लगभग 200 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है और लगभग 30 प्रजाति के डॉग का शो के दौरान जजमेंट किया जाएगा। डॉक्टर दर्पण गोयल ने बताया कि डॉग शो का जजमेंट पंजाब के जाने-माने जज कोमल धनोआ करेंगे।
कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित डॉग शो के मीडिया प्रभारी अजय जैन ने बताया यह डॉग गाजियाबाद जिले का एक जाना माना डॉग शो है। इस डॉग शो में गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तराखंड से भी प्रविष्ठियां प्राप्त हुई है। डॉग शो में विजेताओं को प्रथम द्वितीयं तृतीय पुरस्कार के अलावा भाग लेने वाले हर डॉग को पुरस्कार दिया जाएगा। डॉग शो के दौरान प्रत्येक डॉग लवर को डॉग्स के लालन पालन एवं रखरखाव के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ दीपक चौधरी, डॉ राहुल, डॉ दर्पण गोयल, डॉ हिमांशु बंसल, डॉ अभिषेक, डॉ अनिल सिंह, सुयश भाटिया, अजय पाठक, अजय जैन, हरजीत खुराना उपस्थित थे।


