यूपी पुलिस बनी एनएसएम क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

फाइनल में सुपर स्मैशर्स को 7 विकेट से हराया, साहिल हसन बने मैन ऑफ द मैच।

मेरठ। मेरठ में आयोजित प्रथम एनएसएम क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला यू पी पुलिस और सुपर स्मैशर्स, मेरठ के बीच खेला गया। जिसमें यू पी पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर सुपर स्मैशर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन पूरी टीम 19.2 ओवर में केवल 106 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सोनू चौहान ने 33 रन तथा गौरव कुमार ने 16 रन बनाए। यूपी पुलिस की ओर से गेंदबाजी में साहिल हसन (3/18), विवेक कुमार (3/28) और मनजीत सिंह (2/21) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।


लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी पुलिस ने 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यूपी पुलिस टीम की ओर से अनिल सरोज ने 28 रन, चैतन्य गहलोत ने नाबाद 24 रन, अतुल चौहान ने 21 रन तथा रोहित यादव ने नाबाद 16 रन बनाए।
सुपर स्मैशर्स की ओर से हरीश नेगी ने 2 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यूपी पुलिस के गेंदबाज़ साहिल हसन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन (3/18) के लिए दिया गया। टूर्नामेंट में विवेक कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा अनुज कुमार को सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया।


यूपी पुलिस टीम के कोच व पूर्व रणजी खिलाड़ी डीएसपी विश्वजीत सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन में विजेता टीम यूपी पुलिस को आकर्षक विजेता ट्रॉफी के साथ ₹1,51,000 की नकद राशि प्रदान की गई तथा उप विजेता टीम को उप विजेता ट्रॉफी के साथ ₹ 71000 की राशि प्रदान की गयी।

———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment