दिल्ली हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में अश्लील कंटेंट चलने से हड़कंप, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। Delhi High Court में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही सुनवाई के दौरान एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई। Delhi High Court के मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट की वर्चुअल कार्यवाही उस समय बाधित हो गई, जब एक प्रतिभागी ने स्क्रीन पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री दिखानी शुरू कर दी। साथ ही तेज संगीत भी बजाया गया, जिससे अदालत की कार्यवाही प्रभावित हुई।

जानकारी के अनुसार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म पर कम से कम दो स्क्रीन पर अशोभनीय कंटेंट दिखाई दिया। स्थिति को देखते हुए तकनीकी टीम ने तुरंत वर्चुअल लिंक बंद कर दिया। कुछ मिनट बाद जब सुनवाई दोबारा शुरू की गई, तो संबंधित यूजर ने फिर से आपत्तिजनक संगीत चलाना शुरू कर दिया।

इस घटना के बाद अदालत की वर्चुअल कार्यवाही को पूरी तरह स्थगित कर दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सुरक्षा और वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था की समीक्षा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

—–

 वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट 

Leave a Comment