
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
इस अवसर पर योगगुरु संचार रत्न डॉ. एमके सेठ ने सात चक्र साधकर कुंडलिनी जागरण करने के तरीके के अलावा जीवन में उत्साह और उल्लास लाने के उपाय भी बताये। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग और ध्यान को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर शिक्षा, इंजीनियरिंग एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल के अलावा विशिष्ट अतिथियों में प्रो. (डॉ.) अमित जैन, डीन (अकादमिक), इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज, इंजी. पुनीत गोयल, चेयरमैन, आईईआई-जीएलसी, इंजी. आर. आर. तंवर, जोनल हेड (नॉर्थ जोन), आईईआई आदि मौजूद थे।


