
गाजियाबाद। कविनगर स्थित रामलीला मैदान पर जिला प्रशासन एवं सिविल डिफेंस गाजियाबाद ने संयुक्त रूप से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप द्वारा फीता काटकर किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

गोष्ठी में विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों को संबोधित करते हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए हजारों स्वाधीनता सेनानियों ने बलिदान दिया लेकिन विभाजन की त्रासदी करीब 2 करोड़ लोगो ने दुःख दर्द और अपने लोगों को खोया। हम सब को सदैव याद रखना है कि देश के दुश्मनों की कोई भी चाल कामयाब नहीं हो सके। गोष्ठी में पंजाबी एकता सभा, मुल्तानी बिरादरी कल्याण सभा, पंजाबी सभा, रावी सभा से आए वक्ता जगदीश साधना , रमन मिगलानी , एस. पी. सिंह, गुलशन भांबरी और विनय कक्कड़ ने अपने विचार साझा किए।
गोष्ठी में कुछ शहीद सैनिक परिवार का सम्मान मेमेंटो एवं शाल भेंट कर किया। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ द्वारा आए सभी अतिथियों का विधिवत धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विकास कश्यप, डी डी ओ प्रज्ञा श्रीवास्तव , जिला सूचना अधिकारी वाई . पी . सिंह, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह, सतीश चोपड़ा, ए डी सी नेम सिंह, दीपक अग्रवाल, ए के ठाकुर, अशोक कुमार, नवनीत कुमार, देवांशु, वी. के. शर्मा आदि अनेको सिविल डिफेंस के वार्डन के साथ अन्य संस्थाओं के लोगो ने प्रतिभाग किया। मंच संचालन डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया।


