विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए ने किया राहगिरी दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। विश्व मधुमेह दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रविवार को राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया।  सेंट्रल पार्क के सामने आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में भाजपा विधायक संजीव शर्मा ने आईएमए के डा. प्रहलाद चावला सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए शहर में ऐसी गतिविधियों को अन्य जगहों पर भी करने का  आग्रह किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रहलाद चावला ने उन्हें आश्वासन दिया इस आयोजन में स्वास्थ्य जांच, फिटनेस गतिविधिया और जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

आईएमए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मधुमेह से बचाव और उसके प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ कई निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। इनमें शुगर, एचबीएसी, रेटिना, न्यूरोपैथी, बोन मिनरल डेंसिटी, ब्लड प्रेशर, लिवर आदि की निःशुल्क जांच की गई। कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों ने मधुमेह से बचाव के संदेश वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने नाटक में मधुमेह रोग के कारण व बचाव की सुंदर प्रस्तुति से लोगों का मनमोह लिया। डॉ प्रहलाद चावला ने  पिछले वर्ष से शुरू हुए इस कार्यक्रम की
सफलता  के लिए आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल का आभार जताया।


कार्यक्रम में विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि अनियमित दिनचर्या व गलत खानपान की वजह से मधुमेह के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे बचने के लिए हमे अपनी दिनचर्या व खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उत्तम स्कूल द्वारा लगाए गए शुगर के लिये पेय पदार्थों की जागरूकता का टेस्ट विधायक जी से भी कराया।
कार्यक्रम में डॉक्टर्स टीम
ने राहगीर गीत पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। राम किशन इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने इस विषय पर गीत नाटिका का भव्य मंचन कर उपास्थि जनसमूह को डायबिटीज़ से बचाव का संदेश दिया।

इस अवसर आईएमए के अध्यक्ष डॉ प्रहलाद चावला ने सफल आयोजन के लिय सभी का आभार व्यक्त किया।

———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment