
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित जी.डी. गोइनका पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित आरोहण -2026” के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति कर प्रथम स्थान अपने नाम किया।
जीडी गोइनका पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का विषय था- “दिव्य नृत्यम- डॉस ऑफ़ डिवाइन” जिसमें श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शिव पार्वती के विवाह को अपनी नृत्य प्रस्तुति द्वारा बहुत आकर्षक रूप से दर्शाया। अंत में सभी प्रतिभागी स्कूलों को मात देते हुए प्रथम स्थान अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में ग़ाज़ियाबाद, एन.सी.आर के लगभग तेइस स्कूलों ने प्रतिभाग किया। जिनमें मुख्य रूप से डी.पी.एस. डी.डी.पी.एस, अमेटी इंटरनेशनल स्कूल , श्री राम ग्लोबल स्कूल , चौ॰
छबीलदास पब्लिक स्कूल, परिवर्तन स्कूल आदि थे।
ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश गोयल व समिति के सभी सदस्यों एवं प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने सभी छात्राओं को व संगीत विभाग की शिक्षकॉए रचना वाष्णेय (विभाग अध्यक्ष ) , रचना शर्मा , नेहा शर्मा को बहुत-बहुत बधाई दी।


