मेले का उद्घाटन 25 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता करेंगी

गाजियाबाद । 25-26 जुलाई को लगेगा विभावरी तीज एवं लाइफस्टाइल मेला, दिव्या दत्ता करेंगी शुभारंभ
गाजियाबाद। सावन और तीज के उत्साह के बीच शहरवासियों के लिए खरीदारी, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। विभावरी हाउसवाइफ एसोसिएशन की ओर से 29वें विभावरी तीज एवं लाइफस्टाइल मेले का आयोजन 25 और 26 जुलाई 2026 को ट्रिनिटी वर्ल्ड स्कूल (केडीपी स्कूल), कवि नगर में किया जाएगा। मेले का उद्घाटन 25 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता करेंगी।

संस्था की चेयरपर्सन पिंकी मंगल ने बताया कि विभावरी वर्षों से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने का कार्य कर रही है। तीज मेला महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और नए ग्राहकों तक पहुंचने का बेहतर मंच उपलब्ध कराता है।
मेले में हस्तशिल्प, ज्वेलरी, डिजाइनर परिधान, गृह सज्जा एवं उपयोगी सामान, पेंटिंग सहित विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल, तीज एवं सावन से जुड़ी प्रतियोगिताएं और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

अभिनेत्री दिव्या दत्ता
आयोजकों का कहना है कि पूरी तरह वातानुकूलित इस मेले में त्योहारों और आगामी शादी-विवाह के सीजन की खरीदारी के लिए एक ही स्थान पर अनेक विकल्प उपलब्ध होंगे। मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विभावरी हाउसवाइफ एसोसिएशन ने शहरवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर तीज उत्सव का आनंद लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 9643014867 पर संपर्क किया जा सकता है।
——-


