
गाजियाबाद। 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल फरीदाबाद में आयोजित सीबीएसई नेशनल योग प्रतियोगिता मे सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की योगा कोच प्रियंका पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक फरीदाबाद में आयोजित सीबीएसई की योगा की नेशनल प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा आराध्या त्यागी एवं अनिषका सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इसी के साथ स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने उत्साह वर्धन करते हुए बच्चे का मनोबल बढ़ाया।


