
गाजियाबाद। 3 से 10 अक्टूबर तक मलेशिया में आयोजित प्रथम एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी- स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 (Asia Pacific Deaf Multi-Sport Championships 2026) मे भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 पदक अपने नाम किये। इस प्रतियोगिता का आयोजन एशिया पैसिफिक डेफ स्पोर्ट्स कॉन्फेडरेशन (APDSC) द्वारा किया गया।

डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन बलराम सिंह जादौन एवं सचिव सौरभ श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की पेंनांग मलेशिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में 19 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉलिंग ,शतरंज, ओरिएंटिंयरिंग और टेबल टेनिस के मुकाबले खेले गए। इन मुकाबले में भारतीय बधिर खिलाड़ियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 पदक जीतने के साथ ही प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया।

गाजियाबाद एसोसिएशन ऑफ़ दे डेफ के वाइस चेयरमैन राजीव कंबोज ने बताया कि हमारी संस्था *गाजियाबाद एसोसिएशन ऑफ द डेफ*, जो डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कानपुर से संबद्ध है, वह अखिल भारतीय बधिर क्रीड़ा परिषद, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। इसे युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (भारत सरकार), अंतर्राष्ट्रीय मूक-बधिर खेल समिति (ICSD) तथा एशिया पैसिफिक डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन की मान्यता प्राप्त है।
भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने मलेशिया में आयोजित एशिया पैसिफिक डेफ खेलों हेतु सभी खिलाड़ियों के लिए हवाई यात्रा, जर्सी और रहने-खाने की सुविधाएं प्रदान की हैं।
राजीव कम्बोज ने आगे कहा की गाजियाबाद शहर या गांव में रहने वाला कोई भी मूक-बधिर व्यक्ति खेल से जुड़ने के लिए गाजियाबाद एसोसिएशन ऑफ द डेफ से संपर्क कर सकता है।


