भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज़ से डरी हुई है : सतीश शर्मा

गाजियाबाद। मेरठ में जनहानि से प्रभावित हुए पीड़ित परिवारो से मिलने के लिए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम , प. उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप नरवाल, राज्यसभा सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा समस्त पदाधिकारी के साथ एवं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में मेरठ के लिए रवाना हुआ।
कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
यूपी गेट से चलकर मेरठ पहुंचा, लेकिन टोल प्लाजा पर मेरठ पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के काफिले को जबरन रोक दिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी यह कार्रवाई लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा प्रहार है। जिस प्रदेश में विपक्ष को पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने और सांत्वना देने से भी रोका जाए, वहां कानून का नहीं बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का राज दिखाई देता है।

जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस प्रशासन का खुलकर राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। भाजपा सरकार इस कदर भयभीत है कि अब उसे मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे विपक्षी नेताओं से भी डर लगने लगा है। यदि विपक्ष पीड़ित परिवारों का दुख साझा भी नहीं कर सकता, तो यह लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही की निशानी है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पुलिस को ढाल बना रही है। जनहानि की घटनाओं पर जवाबदेही तय करने के बजाय विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन मानती है और इसकी घोर निंदा करती है।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी , रिजवान मलिक, ब्लॉक राजपुर कांग्रेस अध्यक्ष शिवदत्त अधाना, लोनी कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महामंत्री विश्वदीप त्यागी, महिला जिलाध्यक्ष डोली त्यागी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शशि भूषण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी, इरफान नेताजी, रवि सूर्य, आशीष प्रेमी, पंकज तेजानिया, बिजेंद्र यादव, नवीन कुमार कौशिक, खोड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष बी.एस. नेगी, पुनीत लॉ, दिनेश मेहता, यश कौशिक सहित जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


