योगीराज (रामराज) में चोरों ने दिखाया पुलिस व्यवस्था को ठेंगा

गाजियाबाद। थाना कवि नगर क्षेत्र के गोविंदपुरम पुलिस चौकी अनाज मंडी के सामने श्री संकटमोचन धाम जलेश्वर महादेव मंदिर में धावा बोलते हुए लगभग 72000 रूपये नगद एवं सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना का विरोध करने पर चोरों ने महंत ओम प्रकाश पांडे को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि में गोविंदपुरम पुलिस लाइन के पास स्थित चौकी के सामने मंदिर में चोरों ने इस वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस व्यवस्था की पोल खोलते हुए चुनौती दी है।

मंदिर के महंत ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि एक बक्से से चोर करीब 72000 नगद एवं सोने के आभूषण, हनुमान जी का मुकट, माता रानी का मुकट, दो मोबाईल फोन चोरी करने के साथ साथ
सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ गए। चोरी का विरोध करने पर चोरों ने उनके साथी मारपीट की।


