आईएमए गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी संभालेगी जिम्मेदारी

बच्चों की स्वास्थ्य जागरूकता पर रहेगा जोर

गाजियाबाद। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी 1 अक्टूबर 2026 से कार्यभार संभालेगी। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नई कार्यकारिणी का परिचय कराने के साथ आगामी वर्ष की प्राथमिकताओं और कार्ययोजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल ने की। इस दौरान एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मीडिया प्रभारी डॉ. नवनीत वर्मा ने वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्ष डॉ. प्रवीण चावला, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. अर्चना शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. अनुरागी, सचिव डॉ. राजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष डॉ. सारिका जैन, संयुक्त सचिव डॉ. पारुल व डॉ. प्रियंका गुप्ता तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ. रुपाली जोशी शामिल हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रवीण चावला ने कहा कि बच्चों और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना प्रमुख प्राथमिकता होगी। स्कूलों और समाज के बीच स्वस्थ खान-पान, व्यायाम, मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति और टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन के लिए CME, कार्यशालाओं और केस डिस्कशन को बढ़ावा दिया जाएगा। डॉक्टर-मरीज के बीच विश्वास, संवाद और संवेदनशीलता मजबूत करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

—–

 वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment