रश्मि चौधरी को जिलाध्यक्ष एवं रीतू खन्ना को बनाया समाजवादी महिला सभा का महानगर अध्यक्ष

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को मजबूत करने के लिए फेर बदल करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गाजियाबाद की समाजवादी पार्टी की महिला सभा को चुनाव की दृष्टि से और अधिक मजबूत करने के लिए फेर बदल करते हुए रश्मि चौधरी को जहां जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है तो वहीं महानगर अध्यक्ष पद पर रीतू खन्ना की नियुक्ति की गई है।

लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम एवं समाजवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रीबू श्रीवास्तव की संस्तुति से रश्मि चौधरी को समाजवादी पार्टी महिला सभा मे जिला अध्यक्ष एवं रीतू खन्ना को समाजवादी पार्टी महिला सभा में महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

इस मनोनयन पर जिला एवं महानगर अध्यक्ष द्वारा अपने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया है कि भविष्य में पार्टी के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए 2024 के चुनावों में पार्टी को विजई बनाने का संकल्प लिया है।

—————
वरिष्ठ नेता श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]