सोलर ऊर्जा के बढ़ते बाजार को लेकर लिवगार्ड ने डीलरों को किया जागरूक
– लिवगार्ड की डीलर मीट में लिथियम बैटरी लॉन्च, सोलर ऊर्जा के विस्तार पर दिया जोर

गाजियाबाद। लिवगार्ड कंपनी द्वारा “भागीदारी का महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नई लिथियम बैटरी लॉन्च की गई तथा सोलर ऊर्जा की उपयोगिता और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में डीलरों को विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के बिजनेस हेड यश मल्होत्रा, ऑल इंडिया हेड मंजीत यादव, प्रेसिडेंट अलंकार मित्तल तथा डिस्ट्रीब्यूटर प्रिंस कम्युनिकेशन के एमडी संजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। होटल बेस्ट व्यू, गाजियाबाद में आयोजित डीलर मीट में जिले के अनेक डीलरों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रेसिडेंट अलंकार मित्तल ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार सोलर ऊर्जा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में बड़ी संख्या में सोलर कनेक्शन स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सोलर ऊर्जा का उपयोग घर-घर तक पहुंचेगा, इसलिए सभी को अभी से इसकी तैयारी करनी होगी और ग्राहकों तक सोलर उत्पादों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने नई लिथियम बैटरी की विशेषताओं तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी बढ़ती मांग पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रिंस कम्युनिकेशन के एमडी संजय सिंह ने सभी अतिथियों एवं डीलरों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सोलर ऊर्जा एवं आधुनिक बैटरी तकनीक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई तथा डीलरों को कंपनी की आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।
—


