चंद्रयान -3 की सफलता: भारतीय वैज्ञानिकों का विश्व ने माना लोहा

गाजियाबाद। चंद्रयान 3 के चांद के धरातल पर भारतीय समयानुसार 6 बजकर 4 मिनट पर जैसे ही लेंड हुआ भारत सहित पूरे विश्व के लोगों ने ताली बजाकर जहां अभिवादन किया वहीं भारत की धरती पर टेलीविजन के माध्यम से देश के लोगों ने इन ऐतिहासिक पलों को देखा।

चंद्रयान 3 का चांद पर उतरना भारत के लिए जहां गर्व की बात है वहीं इसके माध्यम से भारत के वैज्ञानिकों का लोहा पूरे विश्व ने भी माना। बुधवार को दिनभर अलग-अलग धार्मिक संस्थाओं ने पूजा अर्चना और दुआओं का दौर दिन भर चलता रहा। इसके साथ ही हवन और भजन भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए किए गए।

बुधवार की शाम टेलीविजन के माध्यम से चंद्रयान 3 के ऐतिहासिक पलों को भारत में सभी लोगों ने देखा और देखने के बाद उत्साह के साथ खुशी का इजहार भी किया। यही नहीं कई स्थानों पर आतिशबाजी और भारत मां की जय के नारे भी लगे। यह पल लोगों ने घरों में दुकानों पर ऑफिस और शिक्षण संस्थानों में भी संयुक्त रूप से देखें।


चंद्रयान 3 की सफलता पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने खुशी का इजहार किया और व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर सहित आने को प्लेटफार्म पर बधाई संदेश लगाएं।

———————
वरिष्ठ संवाददाता श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer