अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु 31 लाख रुपए दान दिए

समाजसेवी अशोक कुमार अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री वी के सिंह को सौपा 31 लाख का चेक

गाजियाबाद। शहर के जाने माने समाजसेवी अशोक कुमार अग्रवाल ने रविवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह को राम मंदिर निर्माण हेतु 31 लाख रुपये का भेंट किया।

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद बीके सिंह ने समाजसेवी अशोक अग्रवाल के आवास पर यह धनराशि प्राप्त करने के बाद कहा की यह बेहद गर्व और हर्ष का विषय है कि भगवान श्री राम में जन-जन की इतनी प्रगाढ़ आस्था है। हम ऐसे तमाम सनातनी सेवकों को बार बार प्रणाम करते हैं जो मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

———————-
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer