महाराणा प्रताप सेना (वीर शिरोमणि) के प्रदेश महामंत्री बने विवेक त्यागी

गाजियाबाद। महाराणा प्रताप सेना (वीर शिरोमणि) के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खोसला ने संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी विवेक त्यागी को प्रदेश का महामंत्री नियुक्त किया।

मंगलवार को राजनगर गाजियाबाद में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खोसला ने समाजसेवी एवं व्यापारी विवेक त्यागी को प्रदेश महामंत्री का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनसे आशा व्यक्ति की कि वह पूरे तन मन से संगठन के कार्य को प्रदेश में आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विवेक त्यागी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खोसला ने बताया कि महाराणा प्रताप सेना (वीर शिरोमणि) संगठन का लगातार उत्तर प्रदेश में विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एक बड़ी जिम्मेदारी विवेक त्यागी को दी गई है। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि विवेक त्यागी संगठन की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि हमारा संगठन एक गैर राजनीतिक संगठन है जो कि देश सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विवेक त्यागी ने बताया कि महाराणा प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खोसला के द्वारा आज जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है इसे मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जसमीत सिंह, मोहित मलिक पश्चिमी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, अपूर्व चौधरी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,  प्रभव चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता मनीष गिरी, निर्देशानंद जी महाराज, मेरठ मंडल अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल , जिला अध्यक्ष विपिन बंसल, महानगर अध्यक्ष तरुण रावत, मयंक, लता सक्सेना, विजय कुमार कुशवाहा, हिमांशु, वाशु सहित संगठन के समस्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने विवेक त्यागी  को फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

————————

वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

 

Leave a Comment