पुरानी दरों पर ही जमा होगा हाउस टैक्स, महापौर ने लखनऊ में उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक
अभी पुरानी दरों पर ही वसूलेगा नगर निगम हाउस टैक्स

गाजियाबाद। हाउस टैक्स को लेकर शहर में लगातार चर्चा चल रही थी। इसी कड़ी में महापौर सुनीता दयाल लखनऊ पहुंचीं और वहां प्रदेश के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर बैठक की। गाजियाबाद में हाउस टैक्स से जुड़े सभी प्रकरणों पर गहन चर्चा हुई।बैठक में यह फैसला हुआ कि अभी हाउस टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा। पुरानी दरों पर ही टैक्स वसूला जाएगा। इसकी प्रक्रिया और औपचारिकताएं कुछ ही दिनों में पूरी कर ली जाएंगी।महापौर सुनीता दयाल शुरू से ही जनहित के लिए संघर्षरत रही हैं। वे जनभावनाओं को प्राथमिकता देती हैं। इस फैसले पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री, राज्य सरकार और शासन का धन्यवाद किया।
—


