अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक सम्पन्न

गाजियाबाद। विजयनगर प्रताप विहार के शिवकुटी मंदिर में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर गाजियाबाद की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में रोहन सक्सेना एवं डॉ अंजलि सैनी उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, हिन्दू समाज की एकजुटता एवं युवा शक्ति के संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रोहन सक्सेना ने कहा कि “हिन्दू समाज को संगठित एवं जागरूक करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर राष्ट्र एवं धर्महित के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। राष्ट्रीय बजरंग दल सदैव हिन्दू समाज की सुरक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के लिए कार्य करता रहेगा।”
संयुक्त क्षेत्र अध्यक्षा डॉ अंजली सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि “महिलाओं एवं युवतियों की भागीदारी ही संगठन की शक्ति है। समाज में संस्कार, सुरक्षा एवं संगठन के भाव को मजबूत करने के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे विकास सैनी ने कहा कि “महानगर गाजियाबाद में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा हिन्दू समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। बैठक में हिमांशु अरोड़ा, अशोक अग्रवाल, अशोक राणा ,मोहित चौधरी , प्रथम ठाकुर , सूर्या शर्मा , विनीत गोयल, मोनू पाल, शंकर लाल, सुनील, अमन, राजन अरोड़ा, संचित गोयल, शुभम गोयल ,अमन शर्मा ,जय ठाकुर,वीरू ठाकुर , अंकित ठाकुर , शुभम, सुनीता, सरिता, आशा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

———————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment