अनुसूचित विभाग की संगठन सृजन बैठक में मनोनयन पत्र के साथ सौपी पदाधिकारी को जिम्मेदारियां

गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस द्वारा रविवार को अनुसूचित जाति विभाग की संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनुसूचित विभाग प्रदीप सरोहा, प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगर सिंह तथा गाजियाबाद प्रभारी ऋषि गौतम उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द गौतम एवं महानगर अध्यक्ष रिंकु माथुर ने अनुसूचित विभाग कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही उन्हें संगठन एवं पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया।

बैठक में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अनुसूचित समाज के अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से उठाने पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचेगी।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, संजीव शर्मा, पंकज तेजानिया, सूर्यकांत, पुनीत लव, प्रदेश उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग से एडवोकेट चन्द्रपाल, राजन चित्तौड़िया, रवि शंकर सूर्या तथा प्रदेश महासचिव विजय कुमार सिंह अनुसूचित विभाग सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


