कांग्रेस प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी : सतीश शर्मा चुनाव की तैयारियों समीक्षा की

जिला कांग्रेस कमेटी ने मासिक बैठक मे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों समीक्षा की


गाजियाबाद। सेंट्रल मार्केट स्थित जिला कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा, नई मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन, संगठन के विस्तार तथा जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को पूरी मजबूती और गंभीरता से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का स्पष्ट संदेश है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।यदि किसी प्रकार का गठबंधन होता है तो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बड़े-भाई की भूमिका निभाने की स्थिति में चुनाव मे उतरेगी।


जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने आगे कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, संभावित विधानसभा प्रत्याशियों की तैयारी शुरू करने तथा प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने भी विधानसभा स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का निर्णय लिया है।

बैठक में नई मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन, बूथ एवं ब्लॉक अध्यक्षों की समितियों के गठन और संगठनात्मक विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक माह जिलाध्यक्ष की निगरानी में विधानसभा- स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। इन बैठकों में क्षेत्र की जनसमस्याओं की समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक होने पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा स्वयं प्रत्येक विधानसभा मे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। बैठक में प्रदेश और देश के ज्वलंत मुद्दों—नीट परीक्षा पेपर लीक, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा हाल ही में राम मंदिर में हुई चोरी की घटना पर भी गंभीर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर में चोरी की घटना करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है और इसकी निष्पक्ष एवं कठोर जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके। बैठक के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने तथा कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से
जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ,मेरठ से आऐ सुनील कुमार भारद्वाज सैनिक प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कर्नल सुधीर कुमार, अश्विनी त्यागी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा बी डी दुबे रिजवान मलिक अलीमुद्दीन कसर आशुतोष गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी विनोद धाम डोली त्यागी महिला जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार आबिद अनवर कुरैशी राजू शर्मा लक्ष्मण प्रसाद रूप किशोर हाजी खुर्शीद बाबूराम आर्य सविता जयसवाल रूबी मलिक तरुण कुमार शर्मा नंदकिशोर शर्मा उमेश त्यागी एडवोकेट ककील अहमद विनोद कुमार त्रिपाठी अजय शर्मा जुल्फिकार त्यागी सुनील सिंह अजय हितैषी पूर्व पार्षद प्रत्याशी आचार्य विकास कुमार जयवीर सिंह राजेंद्र राजेश गुप्ता अल्लू वरुण शर्मा सोनू सैफी पुष्पेंद्र सिंह मोनू रावत हरेंद्र सिंह बाबा सीमा नजमीन महफूज खान आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

——————–

वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

 

Leave a Comment