नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली आखिरी सांस

मुंबई/गोवा: जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने गुरुवार तड़के गोवा स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली।

बीबीसी मराठी की सहयोगी पत्रकार प्राची प्रतिभा शिरिष से नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नाना पाटेकर को गोवा के पणजी के पास डोना पाउला स्थित उनके अपार्टमेंट में बेहोशी की हालत में पाया गया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल से जुड़े वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. शेखर सांलुखे के मुताबिक, अभिनेता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर का निधन दिल का दौरा पड़ने के बाद हुआ।

नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

——-

 वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment