वैश्य एकता समिति ने किया अपना 100 वॉ मासिक परिचय सम्मेलन आयोजित

 

विवाह पंचायत सम्मेलन युवक युवतियों को अपना जीवनसाथी चुनने के लिए एक बेहतर मंच : संजीव शर्मा


गाजियाबाद। वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा विवाह योग्य वैश्य, ब्राह्मण एवं अन्य वर्गों के युवक- युवतियों के लिए आयोजित शताब्दी (100वें) मासिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन कालका गढ़ी चौक अम्बेडकर रोड पर वैश्य एकता समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता के कार्यालय पर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ शहर विधायक संजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि विवाह परिचय सम्मेलन समाज को जोड़ने, परिवारों के बीच आत्मीयता बढ़ाने और विवाह योग्य युवक-युवतियों को अपना जीवनसाथी चुनने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करने का सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आपसी विश्वास और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करते हैं। विधायक ने कहा कि वैश्य एकता समिति द्वारा लगातार आयोजित किए जा रहे मासिक परिचय सम्मेलनों का 100वें आयोजन तक पहुँचना समिति की प्रतिबद्धता, निरंतर सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रमाण है। यह पहल केवल रिश्ते जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग और समरसता को भी बढ़ावा देती है।

मुख्य अतिथि संजीव शर्मा ने समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वैश्य एकता समिति भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, सहयोग और पारिवारिक मूल्यों का संदेश दिया गया।

——————–
वरिष्ठ पत्रकार श्री राम की रिपोर्ट

Leave a Comment