
गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के महासचिव महफूज अली के आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में गहरा दुख व्याप्त हो गया। जबकि 11 तारीख को महफूज अली को लोकल पुलिस ने बुलाकर दिल्ली प्रोटेस्ट में न जाने की अपील की थी।

दिवंगत महफूज अली को अंतिम विदाई देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा, लोनी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष हाजी बाबू मेजर, जिला उपाध्यक्ष हाजी खुर्शीद, जिला महामंत्री रिजवान मलिक, रूबी मलिक, सीमा नजमीन, राबिया अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नवाब अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दिवंगत महफूज अली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी ने एक समर्पित साथी को खो दिया है, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
——————-


